सूरह अज़-ज़ारियात [51]
﴾ 1 ﴿ शपथ है (बादलों को) बिखेरने वालियों की! ﴾ 2 ﴿ फिर (बादलों का) बोझ लादने वालियों की! ﴾ 3 ﴿ फिर धीमी गति से चलने वालियों की! ﴾ 4 ﴿ फिर (अल्लाह का) आदेश बाँटने वाले (फ़रिश्तों की) ! ﴾ 5 ﴿ निश्चय जिस (प्रलय) से तुम्हें डराया जा रहा है, वह सच्ची है। [1] 1. इन आयतों में हवाओं की शपथ ली गई है कि हवा (वायु) तथा वर्षा की यह व्यवस्था गवाह है कि प्रलय तथा परलोक का वचन सत्य तथा न्याय का होना आवश्यक है। ﴾ 6 ﴿ तथा कर्मों का फल अवश्य मिलने वाला है। ﴾ 7 ﴿ शपथ है रास्तों वाले आकाश की! ﴾ 8 ﴿ वास्तव में, तुम विभिन्न [1] बातों में हो। 1. अर्थात क़ुर्आन तथा प्रलय के विषय में विभिन्न बातें कर रहे हैं। ﴾ 9 ﴿ उससे वही फेर दिया जाता है, जो (सत्य से) फिरा हुआ हो। ﴾ 10 ﴿ नाश कर दिये गये अनुमान लगाने वाले। ﴾ 11 ﴿ जो अपनी अचेतना में भूले हुए हैं। ﴾ 12 ﴿ वे प्रश्न [1] क...