सूरह अल-आला [87]
﴾ 1 ﴿ अपने सर्वोच्च प्रभु के नाम की पवित्रता का स्मरण करो। ﴾ 2 ﴿ जिसने पैदा किया और ठीक-ठीक बनाया। ﴾ 3 ﴿ और जिसने अनुमान लगाकर निर्धारित किया, फिर सीधी राह दिखायी। ﴾ 4 ﴿ और जिसने चारा उपजाया। [1] 1. (1-4) इन आयतों में जिस पालनहार ने अपने नाम की पवित्रता का वर्णन करने का आदेश दिया है उस का परिचय दिया गया है कि वह पालनहार है जिस ने सभी को पैदा किया, फिर उन को संतुलित किया, और उन के लिये एक विशेष प्रकार का अनुमान बनाया जिस की सीमा से नहीं निकल सकते, और उन के लिये उस कार्य को पूरा करने की राह दिखाई जिस के लिये उन्हें पैदा किया है। ﴾ 5 ﴿ फिर उसे (सुखा कर) कूड़ा बना दिया। [1] 1. (4-5) इन आयतों में बताया गया है कि प्रत्येक कार्य अनुक्रम से धीरे धीरे होते हैं। धरती के पौधे धीरे धीरे गुंजान और हरे भरे होते हैं। ऐसे ही मानवीय योग्तायें भी धीरे धीरे पूरी होती हैं। ﴾ 6 ﴿ (हे नबी!) हम तुम्हें ऐसा पढ़ायेंगे कि भूलोगे नहीं। ﴾ 7 ﴿ परन्तु, जिसे अल्लाह चाहे। निश्चय ही वह सभी खुली तथा ...