सूरह अत-तक्वीर [81]
﴾ 1 ﴿ जब सूर्य लपेट दिया जायेगा। ﴾ 2 ﴿ और जब तारे धुमिल हो जायेंगे। ﴾ 3 ﴿ जब पर्वत चलाये जायेंगे। ﴾ 4 ﴿ और जब दस महीने की गाभिन ऊँटनियाँ छोड़ दी जायेंगी। ﴾ 5 ﴿ और जब वन् पशु एकत्र कर दिये जायेंगे। ﴾ 6 ﴿ और जब सागर भड़काये जायेंगे। [1] 1. (1-6) इन में प्रलय के प्रथम चरण में विश्व में जो उथल पुथल होगी उस को दिखाया गया है कि आकाश, धरती और पर्वत, सागर तथा जीव जन्तुओं की क्या दशा होगी। और माया मोह में पड़ा इन्सान इसी संसार में अपने प्रियवर धन से कैसा बेपरवाह हो जायेगा। वन पशु भी भय के मारे एकत्र हो जायेंगे। सागरों के जल-पलावन से धरती जल थल हो जायेगी। ﴾ 7 ﴿ और जब प्राण जोड़ दिये जायेंगे। ﴾ 8 ﴿ और जब जीवित गाड़ी गयी कन्या से प्रश्न किया जायेगाः ﴾ 9 ﴿ कि वह किस अपराध के कारण वध की गयी। ﴾ 10 ﴿ तथा जब कर्मपत्र फैला दिये जायेंगे। ﴾ 11 ﴿ और जब आकाश की खाल उतार दी जायेगी। ﴾ 12 ﴿ और जब नरक दहकाई जायेगी। ﴾ 13 ﴿ और जब स्वर्...