सूरह अत-तिन [95]
﴾ 1 ﴿ इंजीर तथा ज़ैतून की शपथ! ﴾ 2 ﴿ एवं “तूरे सीनीन” की शपथ! ﴾ 3 ﴿ और इस शान्ति के नगर की शपथ! ﴾ 4 ﴿ हमने इनसान को मनोहर रूप में पैदा किया है। ﴾ 5 ﴿ फिर उसे सबसे नीचे गिरा दिया। ﴾ 6 ﴿ परन्तु, जो ईमान लाये तथा सदाचार किये, उनके लिए ऐसा बदला है, जो कभी समाप्त नहीं होगा। ﴾ 7 ﴿ फिर (तुम मानव जाति) प्रतिफल (बदले) के दिन को क्यों झुठलाते हो? ﴾ 8 ﴿ क्या अल्लाह सब अधिकारियों से बढ़ कर अधिकारी नहीं है? --------- सुरह ≣ अध्याय --------- (मुख्यपृष्ठ के लिए इसपे क्लिक करें)